जी हाँ, आज जब मैंने साकेत के ब्लॉग पर यह घोषणा देखी तो मुस्कुराए बिना नहीं रह सका। नए साल 2006 की पहली दिल्ली ब्लॉगर्स भेंट महीने के पहले रविवार की जगह 2 जनवरी(सोमवार) को आयोजित की जाएगी। स्थान होगा नई दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस का क़ाफ़ी पब बरिस्ता और दिल्ली के ब्लॉगर्स की इस पाँचवीं मासिक भेंट के आयोजन का जिम्मा संभाला है शिवम विज ने। मुझे इसके बारे में एक-आध महीने पहले ही पता चला था परन्तु मैं कुछ कारणों की वजह से भाग नहीं ले पाया था, पर इस बार मैं अवश्य जा रहा हूँ।
यदि आप 2 जनवरी 2006 को दिल्ली में होंगे तो आपका हार्दिक स्वागत है, भेंट सांय छह बजे से शुरु होगी और यदि आप आने का कष्ट कर पाए तो आप हकदार होंगे इंडिया-अनकट ख्याति प्राप्त भारतीय ब्लॉगर अमित वर्मा से एक यादगार भेंट के!!
और यदि आप किसी और ब्लॉगर बंधु को जानते हों तो उन्हें भी साथ लाना न भूलें।
तो याद रहे, 2 जनवरी 2006, कनॉट प्लेस स्थित बरिस्ता, सांय 6 बजे।



8 Comments
Shivam Vij
My first mention in theHindi blogosphere! I’m so excited! Hope to see you there, and please bring along other bloggers too!
Amit
कोई बात नहीं, यदि आप चाहें तो मैं इसे चीनी, जापानी, फ़्रेंच, जर्मन, स्पेनिश आदि में भी लिख सकता हूँ(बेबलफ़िश ज़िन्दाबाद)!!
अवश्य!!
Shivam Vij
heh
Vulturo
आप हिन्दी भाशा का बढिया प्रयोग कर्ते है. क़ाश मै भी आप की तरह हिन्दी लिख पाता
AmitKen
wow! nice blog in hindi. can you throw some lite on how to blog in hindi? pls let me know of some links with this info.
a very nice effort. congrats!
Amit
मुम्बई में रहकर हिन्दी नहीं सीखी जा सकती साकेत!!
मेरे अनुभव अनुसार यदि किसी भी भाषा को अच्छे से सीखना है तो उसमे डूब जाना चाहिए, अभ्यास के लिए उस भाषा के साहित्य को पढ़िए। और यह तो जगविदित है कि अभ्यास ही व्यक्ति को निपुण बनाता है। 
अमितकेन, (यूनिकोड)हिन्दी में लिखना बहुत आसान है यदि आपके पास सही औज़ार है। जो सॉफ़्टवेयर मैं प्रयोग करता हूँ वह हिन्दी लिखना बहुत आसान कर देता है, उसके लिए यहाँ देखिए। कुछ और कड़ियों के लिए यहाँ देखिए।
world from my eyes – दुनिया मेरी नजर से!!
एक शाम ब्लॉगर्स के साथ!!
आज की शाम मैंने पहली बार दिल्ली ब्लॉगर्स की मासिक भेंटवार्ता में भाग लिया। और शायद आज मौसम भी कुछ अधिक ही …
world from my eyes – दुनिया मेरी नजर से!!
एक और दिल्ली ब्लॉगर भेंटवार्ता?
लगता है कि साकेत की तरह मेरे भी इस महीने मज़े आ रहे हैं, मैं भी इस मास दो ब्लॉगर भेंटवार्ताओं में भाம.