एक और दिल्ली ब्लॉगर भेंटवार्ता?
लगता है कि साकेत की तरह मेरे भी इस महीने मज़े आ रहे हैं, मैं भी इस मास दो ब्लॉगर भेंटवार्ताओं में भाग ले सकूँगा(साकेत जिन दो में भाग लेने वाले थे, वह अब एक हो गईं हैं)। इस रविवार, 29 जनवरी 2006, को संध्याकाल कनॉट प्लेस में एक बार पुनः दिल्ली के कुछ ब्लॉगर बंधुओं का जमावड़ा होगा, और ट्वाईलाईट फ़ेयरी द्वारा मुझे वहाँ आने का निमन्त्रण भी मिला है।
परन्तु मैं वहाँ जा पाउँगा कि नहीं, यह फ़िलहाल तय नहीं है क्योंकि अभी दो दिन पहले तक मैं इससे अनजान था और पिछले रविवार को एक मित्र के साथ 27 जनवरी 2006 से प्रगति मैदान में लग रहे विश्व पुस्तक मेले में जाने का कार्यक्रम बन गया। अब वैसे तो ब्लॉगर भेंटवार्ता सांयकाल 4 बजे से है, और मैं भाग ले भी सकता हूँ, परन्तु अनिश्चितता तो होती ही है, पिछली बार पुस्तक मेले से घर आते आते 7 बज ही गए थे, लगभग पौना घंटा(45 मिनट) प्रगति मैदान से घर तक के सफ़र में लगा था।
तो भई, निश्चित तो नहीं है, परन्तु प्रयत्न पूरा होगा कि इस भेंटवार्ता में भी शामिल हो सकें!!



2 Comments
Twilight Fairy
twilight fairy = saanjh pari in hindi.. aisa mujhe ek aur blogger ne bataya
..
BTW ur book fair thing is on 27th, so you can always go there on saturday too :p
Amit
आह, सही कहा, पर मुझे लिखते समय ध्यान नहीं आया, धन्यवाद।
यह भी सही है, विश्व पुस्तक मेला 27 जनवरी से 4 फ़रवरी तक है, परन्तु इस समयावधि में रविवार एक ही पड़ेगा। और मैं शनिवार को जा तो सकता हूँ पर मेरे बॉस को कौन मनाएगा?
और मेरे मित्र की शनिवार को छुट्टी नहीं होती!!