RSS

Archive for November, 2006


शेर या बाघ? या दोनों ही??!!


November 9th, 2006 | 5 Comments

आईये मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी बिल्ली, या कहें बिल्लौटे से, जिसका नाम है हरक्यूलिस। शेर पिता और बाघ माँ की दोगली संतान हरक्यूलिस एक लाईगर(Liger) है और उसका नाम हरक्यूलिस बिलकुल सही है। तीन वर्ष की आयु वाले इस लाईगर की लंबाई 10 फ़ीट है और इसका वज़न करीब 500 किलोग्राम है।

अमेरिका के मिआमी शहर स्थित इंस्टीटूट ऑफ़ ग्रेटली एनडेन्जर्ड एण्ड रेअर स्पीशीस(Insititute of Greatly Endangered and Rare Species) में रहने वाले हरक्यूलिस एक बार में लगभग 100 पौंड(तकरीबन 45 किलोग्राम) माँस खा सकता है।

50 मील प्रति घंटे से भागने की क्षमता रखने वाले हरक्यूलिस को तैरना भी पसंद है। उसकी यह पसंद ज़ाहिर है बाघ माँ के कारण है क्योंकि शेर तो पानी में जाने से डरते हैं। ;) हरक्यूलिस का जन्म इंस्टिटूट में शेरों और बाघों के एक ही बाड़े में रहने के कारण हुआ जब इंस्टिटूट वालों की निगाह में आए बिना हरक्यूलिस के पिता उसकी माँ की ओर आकर्षित हुए, क्योंकि अन्यथा जंगल के माहौल में तो शेर और बाघ के संबन्ध बनना लगभग असंभव है क्योंकि ये दोनों जातियाँ एक दूसरे की क्षत्रु होती हैं। वैसे भी मूलतः शेर अफ़्रीका में होते हैं और बाघ एशिया में, इसलिए इस कारण भी इनका आपस में कोई नाता नहीं बनता।

लेकिन हरक्यूलिस अपनी तरह का एकलौता प्राणी नहीं है। शेर और बाघ की दोगली संताने पिछले 50 वर्षों में कई बार उत्पन्न कराई गई हैं और हरक्यूलिस दुनिया में मौजूद कुछ लाईगरों में से एक है।


सफ़र जारी है …..


November 7th, 2006 | 24 Comments

पिछली बार जहाँ गाड़ी रोकी थी, उसके बाद एक अनपेक्षित विराम आ गया था, लेकिन वहाँ से आगे बढ़ते हुए प्रस्तुत हैं यादगार चित्रों की अगली कड़ी।









यादगार चित्रों की कड़ी पुनः आरम्भ होगी जब कुछ और यादगार चित्र लिए जाएँगे। :)


Pages: 12