RSS

वर्डप्रैस.कॉम का नया चेहरा


December 15th, 2006 at 01:32 pm | 7 Comments

वर्डप्रैस डॉट कॉम के गृहपृष्ठ पर नया मेकअप लगा उसे मेकओवर दिया गया है, अब वह पहले की तरह फ़ीका नहीं लगता वरन्‌ उसमे भी एक ब्लॉग पोर्टल जैसी छवि आ रही है।

wordpress.com

ये वर्डप्रैस वाले लोग नए नए जुगाड़ में लगे रहते हैं, इसको प्रयोग करने वालों की तादाद दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ रही है, कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि यह कोई बहुत बड़ी और बड़े लाभ वाली साइट बन जाए तो। :)

7 Comments

जगदीश भाटिया


बदलाव तो खूब अच्छे हैं :) जाने विज्ञापन लगाने की इजाजत कब तक देंगे :(


Amit


जाने विज्ञापन लगाने की इजाजत कब तक देंगे

जल्द ही देंगे जगदीश जी, टेन्शन नहीं लेने का!! :) वैसे हो सकता है कि ये सुविधा फोकट वाली न हो। ;)


SHUAIB


ख़बर बहुत पढिया है अमीतजी मगर…..
अभी लॉग इन क्या तो जैसे का तैसा ही है – दोनों जगहः वर्ड प्रेस डाट कॉम पर और मेरे डुमेन लॉग इन पर।
और आप ये जो स्क्रीन शॉट दिखा रहे हैं, उसमें हिन्दी है, जब मैं ने लॉग इन करके देखा तो सिर्फ अंग्रेज़ी के अलावा चंद यूरोपिन भाषाएं ही हैं।


eswami


यार मैं तो अभी भी थीम्स बदल बदल के ही खुश हो रहा हूं. ये लोग सिंगल टेबलसेट बेस्ड मल्टीब्लाग कब निकालेंगे?


Shrish


स्वामी जी , ये ‘सिंगल टेबलसेट बेस्ड मल्टीब्लाग’ का क्या मतलब है ?


Wordpress.com Hindi homepage « ई-पंडित


[...] कल अमित वर्डप्रैस.कॉम के नये चेहरे के बारे में बता रहे थे तो शुएब बोले कि उन्हें इसके होमपेज पर हिन्दी भाषा का विकल्प नहीं मिला। हिन्दी भाषा के लिए ‘Preferred Languages’  ड्रॉपडाउन बॉक्स से ‘ More Languages’ चुनकर आगे दिए विकल्पों से ‘hi’ चुनना होता है। यह काफी लंबा काम है। लेकिन इसके लिए एक शॉर्टकट उपलब्ध है जो कि वर्डप्रैस.कॉम वाले हिन्दी चिट्ठों के ‘Footer’ में उपलब्ध होता है। हिन्दी होमपेज पर ब्लॉग ऑफ द मिनट, आज के हॉट पोस्टस, हॉट ब्लॉगस आदि दिए होते हैं। [...]


Amit


अभी लॉग इन क्या तो जैसे का तैसा ही है – दोनों जगहः वर्ड प्रेस डाट कॉम पर और मेरे डुमेन लॉग इन पर।

अरे आपके डोमेन वाले वर्डप्रैस का इससे कोई मतलब नहीं है। यह अलग है और आपके डोमेन वाला अलग है। ;)

और आप ये जो स्क्रीन शॉट दिखा रहे हैं, उसमें हिन्दी है, जब मैं ने लॉग इन करके देखा तो सिर्फ अंग्रेज़ी के अलावा चंद यूरोपिन भाषाएं ही हैं।

हाँ, वैसे इनके गृहपृष्ठ पर सभी भाषाओं की सूची नहीं है। हिन्दी वाले गृहपृष्ठ पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें। :)

यार मैं तो अभी भी थीम्स बदल बदल के ही खुश हो रहा हूं. ये लोग सिंगल टेबलसेट बेस्ड मल्टीब्लाग कब निकालेंगे?

तो हिन्दिनी पर WordPress Mu का प्रयोग कर रहे हैं?? ;) जिस तरह अभी का मामला है मुझे नहीं लगता कि एक टेबल पर आधारित करेंगे इस मामले को। यदि भविष्य में कभी किया तो वह काफ़ी बड़ा अपडेट होगा, फ़िलहाल तो होता नहीं लगता।

स्वामी जी , ये ‘सिंगल टेबलसेट बेस्ड मल्टीब्लाग’ का क्या मतलब है ?

यहाँ वर्डप्रैस डॉट कॉम पर WordPress Mu सॉफ़्टवेयर लगा हुआ है जिसमें एक बार वर्डप्रैस इंस्टॉल कर आप कई ब्लॉग बना सकते हैं। अभी उसमें पंगा यह है कि वह हर ब्लॉग के लिए डॉटाबेस में अलग से टेबल बनाता है।


Leave A Message

name
email
blog
:mrgreen: :twisted: :arrow: :evil: :idea: :oops: :roll: :cry: :lol: :cool: :shock: :sad: :smile: :???: :grin: :razz: :eek: :mad: :neutral: :wink: :!: :?: :tup: :tdown: