15 फ़रवरी को दिल्ली से निकले और 16 फ़रवरी को खजुराहो पहुँच गए। इस बार यात्रा पर निकले सिर्फ़ मैं और योगेश, दिल्ली से झांसी और झांसी से वापस दिल्ली, बस ये दो ट्रेन की टिकटें पहले से आरक्षित करवाई थीं, इसके अतिरिक्त कहीं कोई बुकिंग नहीं, हम दोनों अपने-२ बैग उठाए चल दिए थे 3 दिन वाले सप्ताहांत की यात्रा पर, कार्यक्रम था खजुराहो और फिर ओरछा घूमने का।
यात्रा का विवरण लिखना हो नहीं पा रहा है, इसलिए प्रस्तुत हैं कुछ तस्वीरें।
( लक्षमण मंदिर )
( कन्द्रिया महादेव )
( मंगतेश्वर महादेव – खजुराहो के प्राचीन हिन्दु मंदिरों में से केवल यह अभी भी कार्यरत है जहाँ भक्तजन पूजा करते हैं। यहाँ पुजारी आपकी पूजा नहीं करवाते, भक्त स्वयं प्रसाद चढ़ा पूजा करते हैं। 16 फ़रवरी को शिवरात्रि थी जब हम लोग यहाँ गए थे। )
( विश्वनाथ मंदिर – खजुराहो के सबसे सुन्दर मंदिरों में से एक )
( विश्वनाथ मंदिर की बाहरी दीवारों पर काम कला का चित्रण )
( कन्द्रिया महादेव और जगदम्बी मंदिर )
( चित्रगुप्त मंदिर का द्वार – यह सूर्य का मंदिर है जिसमें सूर्य को अपने सात अश्वों वाले रथ पर दिखाया गया है )
( जगदम्बी मंदिर के बाहर एक सिंह की प्रतिमा )
( जगदम्बी मंदिर की बाहरी दीवारों पर काम कला का चित्रण )
अच्छे छायाचित्र हैं खजुरहो के. जिस दिन मैं गया था उस दिन काफी बादल थे अत: फोटुयें खास अच्छी नहीं आईं. http://atulks.myphotoalbum.com पर उत्तराँचल, दिल्ली, लखनऊ और खजुराहो की फोटुयें देखिये.
10 Comments
समीर लाल
बहुत शानदार तस्वीरें हैं भाई!! काफी पुरानी यादें ताजा हो आई.
Punit Pandey
ati sundar. betawa nadi ka chhayachitron ka intezaar rahega.
Amit
धन्यवाद समीर जी।
पुनीत जी, पूरा प्रयास रहेगा कि आपको निराश नहीं किया जाए। बेतवा की एक ही तस्वीर झकास सी ली है, जल्द ही दिखाई जाएगी।
SHUAIB
आपकी तस्वीरें शांदार ही होंगी ऐसा मुझे उम्मीद है
और आपको तो पता ही है जैसा कि मैं ने बताया था यहां flickr dot com ब्लॉक है
Amit
ओह, आपके साथ ये बड़ी समस्या है शुएब बाबू कि आपके यहाँ फ़्लिकर प्रतिबंधित किया हुआ है। खैर, उसका भी उपाय है अपने पास, किसी दिन चैट पर मिलना फिर बताउँगा।
अतुल श्रीवास्तव
अच्छे छायाचित्र हैं खजुरहो के. जिस दिन मैं गया था उस दिन काफी बादल थे अत: फोटुयें खास अच्छी नहीं आईं. http://atulks.myphotoalbum.com पर उत्तराँचल, दिल्ली, लखनऊ और खजुराहो की फोटुयें देखिये.
AB
भाई, ओरछा के चित्र भी अपलोड कीजिये.
Amit
AB जी, ओरछा के चित्र भाग-२ में देखिए।
santosh
hello
Amit
नमस्कार संतोष जी।