RSS

ब्लॉग दिवस…..


August 31st, 2007 at 12:00 pm | 8 Comments

Blog Day 2007 आज, 31 अगस्त 2007 को, तीसरा ब्लॉग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत सन्‌ 2005 में नीर ओफिर ने की थी। 31 अगस्त को ब्लॉग दिवस रखने का कारण यह है कि 3108 का अंक देखने में BlOg जैसा लगता है। वैसे 3106 का अंक BlOG जैसा अधिक लगता लेकिन जून के महीने में सिर्फ़ तीस दिन होते हैं इसलिए 31 वहाँ संभव नहीं था!! ;)

ब्लॉग दिवस को मनाने का तरीका बहुत ही आसान है। अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिखिए, उसमें कोई पाँच ऐसे ब्लॉग के लिंक दीजिए जो कि संभवत: आपकी संस्कृति और आपके विचारों आदि से भिन्न हों, ब्लॉग दिवस की वेबसाइट का लिंक दीजिए और आज ही आज में(31 अगस्त) उसको छाप दीजिए!!

तो क्या आप मना रहे हैं ब्लॉग दिवस?

टेक्नोराती टैग: Blog Day 2007

8 Comments

sanjay bengani


मना लेंगे जी पहले बताईये इस पोस्ट में कोई पाँच ऐसे ब्लॉग के लिंक कहाँ है, जो कि संभवत: आपकी संस्कृति और आपके विचारों आदि से भिन्न है?


RC Mishra


जी नहीं!
पहले तो सोचा था कि आज एक पोस्ट लिखेंगे, ये देखने के बाद उसको “आज करे सो काल्ह कर” कर दिया है :D।


Amit


संजय भाई, मैंने यह कब कहा कि मैं मना रहा हूँ? ;) मैंने तो सिर्फ़ सूचना देने के लिए यह पोस्ट लिखी है!! ;)

पहले तो सोचा था कि आज एक पोस्ट लिखेंगे, ये देखने के बाद उसको “आज करे सो काल्ह कर” कर दिया है

अरे मिश्रा जी, ऊपर मेरी पोस्ट में यह तो पढ़ लेते कि ब्लॉग दिवस कैसे मनाया जाता है। यह इसलिए नहीं कह रहा कि ताकि आप मनाए वरन्‌ इसलिए कह रहा हूँ कि आपके पोस्ट लिखने का ब्लॉग दिवस से कोई संबन्ध नहीं होगा!! :)


समीर लाल


अब कल ही तो नई पोस्ट लिखे हैं. रोज रोज पोस्ट लिखवा कर ऐन ब्लॉग दिवस की पिटने की नौबत आ जायेगी. बस इस पावन दिवस पर जो भी ५ लिंक वाली लिखेगा..उसको साधुवाद दे आयेंगे, ऐसा विचार बना लिया है.


श्रीश शर्मा


शुभकामनाएँ ब्लॉग दिवस की, वैसे हम एविड ब्लॉगियों के लिए तो पूरे साल ही ब्लॉग दिवस है। :)


Nishikant Tiwari


सामने सब के स्वीकार करता हूँ
हिन्दी से कितना प्यार करता हूँ
कलम है मेरी टूटी फूटी
थोड़ी सुखी थोड़ी रुखी
हर हिन्दी लिखने वाले का
प्रकट आभार करता हूँ
आप लिखते रहिए
मैं इन्तज़ार करता हूँ ।
NishikantWorld


Himanshu Shekhar


श्रीश शर्मा जी ने बहुत ही सत्य कहा है कि हम जैसे ब्लोग्गेर्स के लिये तो हर दिवस ,ब्लॉग दिवस है ।


Amit


अब कल ही तो नई पोस्ट लिखे हैं. रोज रोज पोस्ट लिखवा कर ऐन ब्लॉग दिवस की पिटने की नौबत आ जायेगी. बस इस पावन दिवस पर जो भी ५ लिंक वाली लिखेगा..उसको साधुवाद दे आयेंगे, ऐसा विचार बना लिया है.

हा हा हा, खूब। :)

वैसे हम एविड ब्लॉगियों के लिए तो पूरे साल ही ब्लॉग दिवस है।

सही कहा, तुम्हारे जैसे नियमित ब्लॉगरों के लिए रोज़ ही ब्लॉग दिवस होता है। ये वाला ब्लॉग दिवस तो मेरे जैसे अनियमित occasional ब्लॉगर्स और नए ब्लॉगचियों के लिए खास होता है!! ;)


Leave A Message

name
email
blog
:mrgreen: :twisted: :arrow: :evil: :idea: :oops: :roll: :cry: :lol: :cool: :shock: :sad: :smile: :???: :grin: :razz: :eek: :mad: :neutral: :wink: :!: :?: :tup: :tdown: