जुलाई में जीतू भाई के आगमन पर हुई रेगुलर ब्लॉगर मीट के कुछ लम्हें मैंने यहाँ दिखाए थे। उस दिन ली सभी तस्वीरों में से एक फोटो से मैं कुछ दिन पहले समय मिलने पर पंगे ले रहा था, अलग-२ कुछ प्रयोग से कर रहा था, नतीजन एक बढ़िया सा स्केच बन गया तो आखिरकार आज उसको अपलोड कर दिया अपने फ्लिकर गैलरी में। लीजिए आप भी देखिए और मौज लीजिए।
( बाएँ से दाएँ – नीरज दादा, जगदीश जी, श्रीश और जीतू भाई )
असली फोटो जिससे पंगे लिए गए वह यहाँ है। इस स्कैच का रंगीन संस्करण यहाँ है।




12 Comments
DR PRABHAT TANDON
बहुत बढिया
, लेकिन कैसे किया
राज की बात है तो न पूछें
Ashish
I must say, this is amazing….ye to batao ki ye kiya kaise?
neeshooalld
हमहू भी स्केचियाएँ केवल यही नहीं ये कहिए कि हमहू भी स्केचियाएँ अच्छे स्केचिया । बहुत ही अच्छआ लगा जी।
sanjay bengani
इसमें बन्दे ज्यादा सुन्दर लग रहें है
जगदीश भाटिया
शानदार इफैक्टस आये हैं गुरू मान गये।
Amit
धन्यवाद प्रभात जी, आशीष, नीशू और जगदीश जी।
प्रभात जी, आशीष, करना कोई मुशकिल नहीं, बहुत आसान है। पंकज को पकड़ो और बोलो कि लगाए ग्राफिक्स की एक क्लॉस!
ही ही ही!!
गरिमा
स्केच अच्छा बना है… आपसे क्लास लेनी पड़ेगी, क्युँकि मै कोशिश कर कर के थक गयी हूँ
समीर लाल
बहुत सही स्केचियाये…कभी हमें भी स्केचिया देना, यही तमन्ना है महाराज अमित कुमार..इसे देखने के बाद.
नीरज दीवान
हम्म.. स्कैचियाते हो.. बंदों को बंदर बना दिया. हम अब कॉर्टून बनाउंगा आपका.
Amit
धन्यवाद गरिमा जी, समीर जी।
ठीक है, प्राईवेट कोचिंग के लिए अलग से निजी ईमेल पर संपर्क करें!!
हा हा हा!! तथास्तु!!
अपनी बढ़िया सी टशन वाली फोटो भेजिए ईमेल पर, आपको भी स्केचिया देंगे, फिर अपने ब्लॉग पर लगाईयेगा आप उसको!
गलती हो गई प्रभू, बालक को क्षमा करें।
आप की सहमति लेकर ही स्केचियाए थे!!
vijay
dhut……ya main kono paresani nahee hai……..hum bhi kar sakat hain…….tanik kuchh chay paani ki vyavastha kijiyega……….
Amit
बिलकुल कर सकते हैं आप, कीजिए!