एक बार में एक दिन जीयो; पीछे मुड़ देखकर दुख न करो क्योंकि जो बीत गया सो बीत गया, भविष्य के बारे में सोच चिन्तन न करो क्योंकि वह अभी आया नहीं है। आज को जीयो और उसको इतना अच्छा बनाओ कि वो यादगार बन जाए।
- अज्ञात
एक बार में एक दिन जीयो; पीछे मुड़ देखकर दुख न करो क्योंकि जो बीत गया सो बीत गया, भविष्य के बारे में सोच चिन्तन न करो क्योंकि वह अभी आया नहीं है। आज को जीयो और उसको इतना अच्छा बनाओ कि वो यादगार बन जाए।
- अज्ञात
17 Comments
pankaj bengani
ठीक है तो फिलोसोफर टाइप का कुछ बन गए हो. ह्म्म्म्म…
फीस कित्ती है बाबु
अनूप शुक्ल
बधाई हो। शानदार बीते ये वाला साल, आने वाला हर साल!
Aks
happy b’day sir ji
Pratik Pandey
“तुम जिओ हज़ारों साल, हर साल के दिन हों पचास हज़ार”
केवल वर्तमान, प्रस्तुत क्षण ही सत्य है। भूत-भविष्य आदि बाक़ी सब कल्पना है।
Amit
पंकज बाबू, फिलासोफ़र तो हर व्यक्ति के अंदर होता है, समय अनुकूल होना चाहिए और मूड हो तो हर व्यक्ति के अंदर का फिलासोफ़र बाहर आ जाता है!
धन्यवाद अनूप जी, अक्स और प्रतीक भाई।
वर्तमान सत्य है यह बात ठीक है, भूत भी सत्य है कल्पना नहीं क्योंकि वह बीत चुका है, भविष्य अवश्य एक कल्पना है क्योंकि उसके बारे में कोई जानता नहीं।
जीतू
तुम तो यार चीन के वासी लगते हो, जो अपने जन्मदिन पर दु:खी होते है कि एक साल और कम हो गया। अमां भारतीय हो, जियो जी भर कें। तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार।
Sanjeet Tripathi
बधाई!!
अज्ञात ने बहुत सही कहा है!!
mamta
बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनायें !!
समीर लाल
वाह जी वाह, बहुत बहुत बधाई हो. ऐसे ही बेहतरीन साल दर साल गुजरते रहें. शुभकामनायें.
Amit
अरे किसने कहा की मैं दुखी हूँ? मैंने तो सिर्फ़ अपने को बताने के लहज़े से लिखा कि एक साल और बीत गया, ज्ञान तथा अनुभव में और इज़ाफ़ा हुआ।
बधाई और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद संजीत जी, ममता जी और समीर जी।
राजीव
एक और मील के पत्थर को पार करने की बधाई। ऐसे अनेकों ही और भी मील के पत्थरों को सुगमता से नाप लेने की शुभकामनाएं भी।
उन्मुक्त
बधाई
sanjay bengani
ए लो हैप्पी ब’डे था और हम कैक खाने वालों में पीछे रह गये!!
भई माफ करना अपने हिस्से की कैक लेने में देरी हुई. आशा है बुरा नहीं मानोगे.
और हाँ कैक के साथ वो मुबारकबाद देनी होती है इसलिए “हिप्पी बर्थ डे”.
Moonie
फ़ोटो मे नीला अछ्छा लग रहा है, हरा नही।
जन्मदिन मुबारक हो!
Amit
धन्यवाद राजीव जी, उन्मुक्त जी और मूनी जी।
नहीं, बुरा मानने वाली कोई बात नहीं है जी!
धन्यवाद
नीला? वह जामुनी है जिसका हल्का शेड गाजर से लाल रंग के ऊपर है। अन्य कहीं नीला नहीं है!
Moonie
मे मूल फ़ोटो मे peacock blue की बात कर रही थी! उसकी जगह हरा अजीब लग रहा हे।
क्या आपने कल का मेच देखा? हम जीत गये !!
Amit
मूल रंग तो मोर का सुन्दर होता ही है इसमें कोई शक नहीं, लेकिन लीक से ज़रा हट के प्रयोग करने में क्या जाता है!
जी बिलकुल देखा था, बहुत अच्छा प्रदर्शन था दोनों टीमों का, पाकिस्तान की टीम भी अपने बढ़िया प्रदर्शन के लिए शाबाशी की हकदार है, वे मैच लगभग निकाल ले ही गए थे, पर अपने बंदे डटे रहे।