RSS

मोबाइल पर लिखी हिन्दी …..


September 28th, 2007 at 08:50 pm | 8 Comments

पहले माँग थी कि मोबाइल पर हिन्दी चलनी चाहिए। जब इस वर्ष मई में मैंने मोबाइल फोन पर हिन्दी पाठ दिखा दिया तो उसके बाद मोबाइल फोन पर यूनिकोड हिन्दी में लिखने पर ज़ोर दिया जाने लगा। आज जगदीश जी ने अपने नए नवेले मोबाइल द्वारा जब अपने वर्डप्रैस.कॉम ब्लॉग पर हिन्दी लिख के दिखा दी तो मन बहुत प्रसन्न हुआ कि यह किला भी फतह हुआ। और जब उन्होंने लिखने का तरीका बताया तो मन और भी प्रसन्न हो गया, यह तरीका वही है जो मैंने अपने नोकिआ 7250i मोबाइल फोन पर प्रयोग किया था लेकिन पर्याप्त मेमोरी न होने के कारण उसमें एरर आ गया था और हिन्दी पोस्ट ब्लॉग पर प्रकाशित न हो पाई थी। चूंकि मैं निश्चित नहीं था कि इतने आसान तरीके से हिन्दी लिखी जा सकेगी, मैंने इस बात को तब तक किसी के साथ न बांटने का निश्चय किया जब तक मैं किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुँच जाता या कोई अन्य इस पर कुछ ठोस करके नहीं दिखाता। ब्लॉग पर पोस्ट नहीं हुई तो क्या हुआ, अभी-२ जगदीश जी को अपने नोकिआ 7250i से हिन्दी में एसएमएस(sms) भेजा और जगदीश जी ने तसदीक की कि उनको मेरे द्वारा हिन्दी में लिखा गया संदेश बिलकुल सही रूप में प्राप्त हुआ है और उनका उत्तर भी हिन्दी में आ गया जिसको मैं मोबाइल पर आराम से पढ़ पाया हूँ। :)

अब यह समझ आता है कि नोकिआ अंग्रेज़ी के अतिरिक्त अन्य भाषाएँ अपने फोन में उपलब्ध करवाने के लिए यूनिकोड का ही प्रयोग करता है, और जिन फोन मॉडलों में हिन्दी का विकल्प होता है उनमें हिन्दी की किसी भी यूनिकोड वेबसाइट को पढ़ा भी जा सकता है और हिन्दी में लिख पोस्ट भी किया जा सकता है। लेकिन मेरे ख्याल से पुराने फोन मॉडलों में मेमोरी का पंगा हो सकता है जैसा मेरे साथ हुआ था। नए फोन मॉडलों में पुराने मॉडलों के मुकाबले अधिक मेमोरी आ रही है इसलिए इनमें यह दिक्कत नहीं आएगी। जैसे जगदीश जी अपने मोबाइल फोन द्वारा पोस्ट करने में कामयाब हुए उसी तरह मुझे लगता है कि सृजनशिल्पी जी भी अपने नोकिआ 5700 एक्सप्रैस म्यूज़िक द्वारा(और वे सभी लोग जिनके नोकिआ मोबाइल फोन में हिन्दी भाषा का विकल्प है) हिन्दी में अपने ब्लॉग आदि पर लिख पोस्ट कर पाएँगे। :) बाकी किसी अन्य कंपनी के मोबाइल फोन के बारे में मैं विचार व्यक्त नहीं कर सकता। यदि कोई नोकिआ के अतिरिक्त किसी अन्य कंपनी का मोबाइल प्रयोग करता हो जिसमें हिन्दी भाषा का विकल्प है तो कृपया वह जाँच कर बताए। :)

8 Comments

Aks


sahi hai sir, you shud’ve shared your idea at that time then maybe someone cud’ve tested it out successfully earlier. :)


श्रीश शर्मा


हम्म सही है जी, अमां भाई लोगों मोबाइल के लिए भी कोई जावा, सिम्बियन वगैरा को IME बनाओ यार।


समीर लाल


:( हमेशा की तरह इस बार भी हम फिस्सड़ी निकले. हमारे सोनी इरक्सन में ऐसा कुछ नहीं दिखा. आप नोकियाधारकों को बधाई..इसी में खुश हो लेते हैं कि आप इस्तेमाल कर पा रहे हो. :)


kakesh


अमित भाई,

क्या ब्लैकबेरी पर्ल में हिन्दी क जुगाड़ बता सकते हैं. मुझे तो नहीं मिला.


रवि


यदि कोई नोकिआ के अतिरिक्त किसी अन्य कंपनी का मोबाइल प्रयोग करता हो जिसमें हिन्दी भाषा का विकल्प है तो कृपया वह जाँच कर बताए।

मैं एलजी का सीडीएमए 3540 इस्तेमाल करता हूँ, बहुत ही बेसिक किस्म का फ़ोन है, परंतु इनबिल्ट मॉडम है और इसमें रिलायंस टू रिलायंस किसी भी सीडीएमए फ़ोन में हिन्दी में एसएमएस की सुविधा पिछले तीन वर्षों से इस्तेमाल कर रहा हूँ, और ये बढ़िया है. हाँ, दूसरे नेटवर्क से/पर यह कचरा पाठ दिखाता है, तो पता नहीं कि यूनिकोड है या नहीं. इसका अंतर्निर्मित टैक्स्ट ब्राउजर इंटरनेट की यूनिकोड समेत कोई भी हिन्दी नहीं दिखाता.


रवि


और हाँ, इसमें हिन्दी का प्रेडिक्टेबल टैक्स्ट एंट्री स्कीम भी है – टी9 किस्म का.


Amit


you shud’ve shared your idea at that time then maybe someone cud’ve tested it out successfully earlier.

हाँ, अगली बार याद रखूंगा!! ;)

अमां भाई लोगों मोबाइल के लिए भी कोई जावा, सिम्बियन वगैरा को IME बनाओ यार।

अभी तक जो बातें देखी हैं उनसे यही निष्कर्ष निकला है कि हिन्दी तभी काम करती है(पठन और लेखन) यदि मोबाइल में हिन्दी सपोर्ट हो, यानि कि हिन्दी भाषा का विकल्प मौजूद हो। यदि हिन्दी भाषा का विकल्प है तो हिन्दी पढ़ी भी जा सकती है और लिखी भी जा सकती है, तो इसलिए IME की उतनी आवश्यकता नहीं है, लेकिन जो फोन यूनिकोड सपोर्ट करते हैं परन्तु हिन्दी भाषा का विकल्प जिनमे नहीं है उनमें हिन्दी चलाने के जुगाड़ को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। :)

क्या ब्लैकबेरी पर्ल में हिन्दी क जुगाड़ बता सकते हैं. मुझे तो नहीं मिला.

नहीं काकेश जी। अपने सीमित ज्ञान के कारण सिर्फ़ इतना ही जानता हूँ कि फोन में हिन्दी भाषा का विकल्प हो तभी हिन्दी सही चल रही है क्योंकि तब हिन्दी के अक्षरों का सपोर्ट फोन के फाँट में होता है। ब्लैकबैरी की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

इसमें रिलायंस टू रिलायंस किसी भी सीडीएमए फ़ोन में हिन्दी में एसएमएस की सुविधा पिछले तीन वर्षों से इस्तेमाल कर रहा हूँ, और ये बढ़िया है. हाँ, दूसरे नेटवर्क से/पर यह कचरा पाठ दिखाता है, तो पता नहीं कि यूनिकोड है या नहीं.

रवि जी, इसका कारण यह भी हो सकता है कि जिस अन्य नेटवर्क के फोन को आप संदेश भेज रहे हैं वह फोन हिन्दी सपोर्ट न करता हो। मैं आपको अपना फोन नंबर ईमेल करता हूँ, आप उस पर भेजिए, पता चल जाएगा कि आपके फोन में यूनिकोड हिन्दी है या कोई अन्य जुगाड़। ;)

इसका अंतर्निर्मित टैक्स्ट ब्राउजर इंटरनेट की यूनिकोड समेत कोई भी हिन्दी नहीं दिखाता.

यदि आपके फोन में जावा सपोर्ट है तो आप http://www.operamini.com पर जाकर ओपरा मिनी डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लीजिए। प्राय: फोन के अपने ब्राउज़र में यूनिकोड नहीं भी दिखता, जैसे मेरे नोकिआ 7250i के ब्राउज़र में हिन्दी नहीं दिखती लेकिन उसी में ओपरा मिनी में दिखती है!! :)


sanjay bengani


अब सही जा रहे है. कभी ऐसी ही छटपटाहट कम्प्युटर पर हिन्दी के लिए थी, अब मोबाइल के लिए है. तो जुट जाओ जवानो.


Leave A Message

name
email
blog
:mrgreen: :twisted: :arrow: :evil: :idea: :oops: :roll: :cry: :lol: :cool: :shock: :sad: :smile: :???: :grin: :razz: :eek: :mad: :neutral: :wink: :!: :?: :tup: :tdown: