अपनी पिछली पोस्ट में मैंने सभी ब्लॉगर बंधुओं और पाठकों को खुला निमंत्रण दिया था। काहे का? अरे भई आगामी शनिवार 12 जनवरी 2008 को दिल्ली में एक बहुत बड़ी ब्लॉगर भेंटवार्ता हो रही है। बड़े-छोटे प्रसिद्ध-अप्रसिद्ध सभी प्रकार के ब्लॉगर आएँगे, ब्लॉग कंसलटेन्सी, मार्केटिंग आदि कंपनियों और ब्लॉगिंग के विभिन्न आयामों से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी आएँगे, मीडिया वाले भी आएँगे। पर महत्वपूर्ण बात है कि आप आएँगे कि नहीं?
क्या आप आ रहे हैं? देखिए आप की के लिए अजय जैन को पकड़े हैं ब्लॉग मार्केटिंग के फंडे बताने के लिए। और पकड़े हैं ब्लॉगवर्क्स.इन वाले प्रसिद्ध ब्लॉगर और मार्केटिंग स्पेशलिस्ट राजेश लालवानी को, साथ में हमहू भी एक प्रस्तुतिकरण करूंगा थोड़े तकनीकी विषय पर और पॉडकास्टिंग फोटोब्लॉगिंग आदि के बारे में बताऊंगा। इतने पर भी बस नहीं है, हिन्दी ब्लॉगर हूँ और हम हिन्दुस्तानी हैं तो उसका भी कुछ होना चाहिए ना? सभी अंग्रेज़ी वाले लोग कैसे चलेंगे, थोड़ा बैलेन्स होना माँगता, नहीं? इसलिए प्रसिद्ध हिन्दी कवि श्री अशोक चक्रधर को भी पकड़ लिए हैं, ऊ हिन्दी ब्लॉगिंग आदि पर बोलेंगे।
अब और का चाहिए आपको? इत्ता सब तो दे रहे हैं। साथ ही चाय नाश्ता आदि भी मिलेगा, और वह भी एकदम मुफ़्त!!
तो इसलिए आप खुद भी आईये और अपने साथ जितनों को ला सकें(चाहे प्यार मोहब्बत से या फिर जबरन अगवा करके) अवश्य लाईये।
तो मिलेंगे फिर शनिवार को इस शानदार ब्लॉगर भेंटवार्ता में।
अधिक जानकारी के लिए और अपना नाम आंगतुकों की सूचि में जोड़ने के लिए यहाँ देखें। दिल्ली ब्लॉगर समूह का सदस्य बनने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आप आ रहे हैं ना….. ??



7 Comments
अविनाश वाचस्पति
प्रिय मित्र
नमस्ते।
मैं 12 जनवरी 2008 की ब्लॉग गोष्टी में पहुंच रहा हूं। मेरा नाम पक्कों में शामिल कर लें।
मेरे साथ चौखट ब्लॉग के पवन कुमार शर्मा जी भी पहुंचेंगे।
अविनाश वाचस्पति नई दिल्ली
संजय बेंगाणी
दुख की बात है की दिल्ली हमारे लिए दूर है
विवेक रस्तोगी
वैसे तो आजकल हम भी दिल्ली में ही हैं अगर १२ को यहाँ हुए तो धमक जायेंगे ।
Sanjeet Tripathi
अरे भाया लोचा ई है ना कि सबै कुछ मुफत है पर दिल्ली का टिकटवा तो मुफ्तै नही है न!
खैर! आयोजन के लिए शुभकामनाएं अगर आसपास होते तो जरुर पहुंचते!
Amit
बढ़िया, शनिवार को मिलते हैं फिर।
गोली मत दो संजय भईया, पिछली शाम को ट्रेन में बैठोगे तो अगले दिन(शनिवार) सुबह पहुँच जाओगे!!
बिलकुल जी बिलकुल, धमक जाना, साथ में जितने ब्लॉगर-अब्लॉगर ला सकें उनको भी ले आईयेगा।
हमहू भी चालीस किलोमीटर पेट्रोल फूंक के ही जाऊँगा और उतना ही वापसी में फूकूँगा!!
संजीत जी, थोड़ा जतन तो करे ही पड़े!!
Rajesh
Aapka bahut shukriya… shanivaar to mulaakaat hogi, aapse!
Amit
बिलकुल राजेश जी, शनिवार को मुलाकात अवश्य होगी।