RSS
September 5th, 2008 at 07:07 am | 13 Comments

ये तो कमाल हो गया जी, मोबाइल पर हिन्दी चल रही है एकदम मस्त तरीके से और मैं यह ब्लाग पोस्ट अपने विन्डोज मोबाइल से लिख रहा हूँ। :tup:

इसका मतलब यह है कि अब हिन्दी की ब्लाग पोस्ट भी विन्डोज मोबाइल से लिखी जा सकेगी। नोकिआ के तीसरे संस्करण वाले सिम्बिअन मोबाइल में हिन्दी चलती थी लेकिन उसमे हिन्दी लिखने के लिए मोबाइल की भाषा बदलनी पडती थी। साथ ही एक समस्या यह थी कि कुंजीपटल का भान नहीं था और अंदाजे से काम करना पडता था। यहाँ इस विन्डोज मोबाइल पर कुँजीपटल स्क्रीन पर ही दिख जाता है इसलिए अधिक दिक्कत नहीं होती। :)

एक समस्या जो इस साफ्टवेयर में दिख रही है वह यह है कि इसमें नुक्ता लगाने का कोई साधन नहीं है। :(

13 Comments

Tarun


बधाई हो जी, एक बीमारी और पाल ली;)


समीर लाल’उड़न तश्तरी वाले’


नुक्ता चीनी बाद में..अभी तो छप गई…हुर्रे!!! जय हो अमित महाराज की!!! सही आईटम लाये हो!! :mrgreen:


संजय बेंगाणी


नुक्ते के लिए दुबले न हो…. :cool:

अब एक पोस्ट मोबाइल, उसके ऑपरेटिंग सिस्टम और हिन्दी लिखने के साधन पर हो जाय :tup:


amit


तरूण भाई, बीमारी पाली नहीं, पहले से ही है, दस साल होने को आए!! :D
 
समीर जी, हुर्रे वाली तो बात है ही, छप गई यही बहुत बड़ी बात है। :)
 
संजय भाई, दुबले नहीं हो रहे, आप टेन्शन मत लो। और रहा पोस्ट छापने का तो स्क्रीनशॉट आदि के साथ विस्तार के साथ पोस्ट सोमवार को छप जाएगी, आधी लिख ली है, रविवार तक पूरी हो जाएगी। :) :tup:


ज्ञानदत्त पाण्डेय


मोबाइल पर हिन्दी ठेलने के लिये सॉफ्टवेयर भी तो होगा?! हमारे नोकिया मोबाइल में हिन्दी का आया एसएमएस चौखाने दिखाता है! :sad:


मसिजीवी


भई पूरा जुगाड़ बताया जाए, हम हर दुकान से पूछ चुके कि सबसे सस्ता विंडोज माबाइल वाला सेअ कौन सा है खूब खुश होकर दिखाते हैं वे, पर जब पूछते हैं कि यूनिकोड दिखेगा/ टाइ्रप होगा कि नहीं तो मुँह बिचका देते हैं…

झट से लिख डालें हम ऑंख गढ़ाए बैठे हैं यहीं


Tarun


Bhai ji, Tu marm na samjho meri baat ka :wink:

Ek bimari aur paal li se matlab tha, ki Ab mobile se blog post karne ka jugar ho gaya to chalte baithte kabhi bhi blogging karne lagoge na.

Jab naya naya mobile craze chala tha IT walon me, 11-12 saal pehle ki baat hai ye, tab dekta ta kuch log bathroom me bhi phone lekar jaate thai. (hum to tabh bhi minimal use karte thai ab bhi ;)

Ek din jab me tank khali karne gaya to kya dekhta hoon ki ek bhai ne ek haat se mobile pakarke kaan me laga rakha hai, baaten ki ja rahi hai aur dusra haath…….he hheh yaani multi processing.

Ab samajh aaya tenne meri baat ka murm…….


amit


ज्ञान जी, समस्या यह होती है कि मोबाइल में हिन्दी तभी चलेगी जब देवनागरी अक्षर उसके फाँट डाटाबेस में होंगे। जाँचने का सरल तरीका यह है कि यदि हिन्दी सपोर्ट है तो मोबाइल के भाषा विकल्पों में हिन्दी अवश्य होगी। इस बारे में मैंने अपनी कुछ ऑब्जरवेशन इस ब्लॉग पर पहले लिखी हैं।

मसिजीवी जी, फिक्र न करें, जुगाड बमय स्क्रीनशॉट यहाँ बताया जाएगा। :)

तरूण भाई, मैं आपकी बात समझ गया, हंसी भी खूब आई!! :D वैसे यह टिपपणी मोबाइल से ही कर रहा हूँ क्योंकि फिलहाल रेगुलर पीसी उपलब्ध नहीं है!! ;)


रवि


बढ़िया. और, तरूण की बात में भी दम है. मल्टीप्रोसिंग और मल्टीटास्किंग के जमाने में हिन्दी मोबाइल के बगैर अपुन हिन्दी वालों का काम नईं चलने का :)


रवि


और हाँ, इनस्क्रिप्ट कुंजीपट से हिन्दी टाइप करने का जुगाड़ है या नहीं ये भी बताएं. और माल – माने मोबाइल कितने का है ये भी बताएं.


amit


रवि जी, इस जुगाड़ में जो कुँजीपट है वह इंस्क्रिप्ट ही है। वैसे कुँजीपट स्क्रीन पर दिखता है तो मेरे जैसे लोग जो इंस्क्रिप्ट नहीं जानते वे भी प्रयोग कर सकते हैं। यह जुगाड़ किसी भी विन्डोज़ मोबाइल आधारित टचस्क्रीन (touchscreen) फोन पर चलेगा जिसमें विन्डोज़ मोबाइल वर्ज़न 5 या 6 प्रोफेशनल है। आजकल विन्डोज़ मोबाइल वाले फोन वर्ज़न 6 और 6.1 के साथ ही आ रहे हैं। विस्तार से इस पर पोस्ट सोमवार को प्रकाशित होगी। :)


RC Mishra


बस अब तो घूमते फ़िरते भी हिन्दी ब्लोगिन्ग! :lol:


amit


मिश्रा जी, फिलहाल अपनी ऐसी कोई तमन्ना नहीं है। बस इच्छा यह थी कि चलते फिरते भी हिन्दी ब्लॉग पढ़ लिया करें जब समय मिले, तो वह इच्छा पूर्ण हो गई। :) बाकी अभी मोबाइल पर हिन्दी लिखने में बहुत समय लगता है, इस पोस्ट को लिखने में ही काफ़ी समय लग गया था! :(


Leave A Message

name
email
blog
:mrgreen: :twisted: :arrow: :evil: :idea: :oops: :roll: :cry: :lol: :cool: :shock: :sad: :smile: :???: :grin: :razz: :eek: :mad: :neutral: :wink: :!: :?: :tup: :tdown: