
दिल्ली का पहला ब्लॉगकैम्प हुए काफ़ी समय हो गया, उस ब्लॉगकैम्प में काफ़ी मज़ा आया था, कई लोगों से मिलना हुआ था, ब्लॉगिंग संबन्धित अलग-२ विषयों पर लोगों के विचार जाने थे। अब समय है फिर से एक नए ब्लॉगकैम्प का। लेकिन एक ही पर क्यों सब्र करें? पेप्सी वाले नहीं कहते – ये दिल माँगे मोर (रंगबिरंगा पंछी नहीं)!! और फिर शाहरूख खान भी तो आए दिन टेलीविज़न पर कभी किसी कार्यक्रम के दौरान या कभी किसी मैच के दौरान कहते हैं – डोन्ट भी संतुष्ट, थोड़ा और विश करो!!
तो इसलिए इंडियन ब्लॉग एण्ड न्यू मीडिया सोसायटी इस बार एक नहीं वरन् दो ब्लॉगकैम्प आयोजित कर रही है!!
पहला ब्लॉगकैम्प, दिल्ली ब्लॉग एण्ड न्यू मीडिया सोसाईटी के सहयोग से, 7 मार्च 2009 को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। ब्लॉगकैम्प दिल्ली के लिए रजिस्टर करने अथवा अधिक जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
दूसरा ब्लॉगकैम्प 14 मार्च 2009 को बंगलूरू में आयोजित किया जा रहा है। ब्लॉगकैम्प बंगलूरू के लिए रजिस्टर करने अथवा अधिक जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
मकसद?
मकसद….. मनसूबा….. वही है जो पहले था….. ब्लॉगिंग तथा न्यू मीडिया में रूचि रखने वाले लोगों और इनको प्रयोग में लाने वाले व्यक्तियों का जमघट लगाना, चर्चा करना, एकदूसरे के विचार जानना, ज्ञान बाँटना और ज्ञान पाना।
ब्लॉगकैम्प अन्य सम्मेलनों से अलग होते हैं, ये असम्मेलन होते हैं। यहाँ आपको प्रेरित किया जाता है कि आप मात्र दर्शक न रहकर बराबर के भागीदार बनें और ब्लॉगकैम्प में सहयोग दें। आप कई तरीकों से ब्लॉगकैम्प में सहयोग दे सकते हैं:
- ब्लॉगिंग से जुड़े किसी विषय पर वर्कशॉप/लेक्चर आदि कर के
- किसी अन्य की वर्कशॉप/लेक्चर में सहयोग देकर
- ब्लॉगकैम्प के बारे में अपने ब्लॉग पर लिख के
- ब्लॉगकैम्प से लाइव ब्लॉगिंग कर के
- आयोजन में अन्य प्रकार से मदद कर
और सबसे बड़ी बात तो यह है कि ब्लॉगकैम्प में हाजिरी लगाना भी उसमें सहयोग करना ही है, ऐसे में आप उन लोगों को सहयोग करते हैं जो ब्लॉगकैम्प को आयोजित करने में सहयोग कर रहे हैं।
और यह तो तय है ही कि यह एक मौका होता है बड़े स्तर पर ब्लॉगिंग से जुड़े अन्य लोगों से मिलने का और भिन्न विषयों पर उनके विचार जानने का।
इन दोनों ब्लॉगकैम्प में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं है, इसके लिए सीगेट (Seagate) को साधुवाद कि आयोजन का खर्च वे उठा रहे हैं।
तो यदि आपने अभी ब्लॉगकैम्प के लिए रजिस्टर नहीं किया है तो आज ही अपना नाम दर्ज करें।
ब्लॉगकैम्प दिल्ली – http://wiki.ibnms.com/BlogCampDelhi2
ब्लॉगकैम्प बंगलूरू – http://wiki.ibnms.com/BlogCampBengaluru



7 Comments
संगीता पुरी
बहुत अच्छी जानकारी दी….दोनो आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं।
govind goyal
aana to padega hee. narayan narayan
maithily
दिल्ली में तो हम आपसे मिल ही रहे हैं अमित जी
amit
गोविन्द जी, तो आपसे ब्लॉगकैम्प दिल्ली मुलाकात होगी फिर!
मैथिली जी, आप अवश्य मिल रहे हैं, सिरिल भाई को साथ लाना न भूलिएगा!
संजय बेंगाणी
शुभकामनाएं.
हम न सही हमारा मन उधर ही लगा हुआ होगा.
SHUAIB
आपके दिये हुए लिंक पर सिर्फ Login पेज है Registration पेज कहां है?
मुझे भी अपना नाम रिजिसटर करवाना है मगर ये तो सिर्फ Login पूछ रहा है। जब Register ही नहीं किया तो Login कैसे करूं
अफसोस, आपका नाम बंगलूरू ब्लॉगकैम्प मे नहीं है ;(
amit
शुएब बाबू, विकी पेज पर जाकर पेज को एडिट करने वाला लिंक क्लिक करें, एक एडिटर खुल जाएगा, उसमें नीचे स्क्रॉल कर जहाँ Attendees लिखा है वहाँ बाकी लोगों के नाम के साथ अपना नाम भी जोड़ दें! इस सब काम के लिए लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं है, वह लॉगिन वाला डब्बा एडमिन के लिए है!