निन्यानवें चीज़ों की हिटलिस्ट …..
कई दिन हुए कोई मीमी नहीं चला यहाँ, न मैंने किसी में भाग लिया। पिछली बार लोगों को टैग थमाया था तो किसी ने भाव न दिया था, सोचा होगा पता नहीं कैसा सिरफिरा है जब देखो जबरन लिखवाने को तैयार रहता है। तो इसलिए इस बार कोई टैग नहीं है (वैसे एकाध मेरे पास पड़ा हुआ है कुछ मास से लेकिन लिखना नहीं हो पाया है, ज़रा टेढ़ा मुद्दा है)।
किसी ब्लॉग पर 99 चीज़ों की हिटलिस्ट देखी तो सोचा कि यही डाला जाए और देखें कितनी इनमें से कर चुका हूँ या मेरे साथ घटित हो चुकी हैं। इसमें किसी को टैग नहीं किया जाएगा, यदि आपको पसंद है तो आप भी इस सूचि को अपने ब्लॉग पर छाप लें और जो चीज़े आपके साथ घटित हो चुकी हैं उनको बोल्ड (bold) कर दें। निम्न सूचि में जो चीज़ें बोल्ड (bold) हैं वह मेरे साथ घटित हो चुकी हैं, बाकी नहीं हुई हैं। यह सूचि किसी अमेरिकी ब्लॉगर के ब्लॉग पर देखी थी, तो कुछ चीज़ें बदल कर भारतीय परिपेक्ष में कर दी हैं।
- अपना ब्लॉग आरंभ किया
- तारों की छांव में नींद ली
- संगीत बैन्ड में कोई वाद्य यंत्र बजाया
- अमेरिका के हवाई द्वीपों की सैर करी
- उल्का वर्षा देखी
- औकात से अधिक दान दिया
- डिज़नीलैन्ड की सैर करी
- पर्वत पर चढ़ाई करी
- प्रेयिंग मैन्टिस (praying mantis) कीड़े को हाथ में पकड़ा
- सोलो गाना गाया
- बंजी जंप करी
- पेरिस गए
- समुद्र में बिजली का तूफ़ान देखा
- कोई कला शुरुआत से अपने आप सीखी
- किसी बच्चे को गोद (adopt) लिया
- फूड प्वॉयज़निंग झेली
- कुतुब मीनार को देखा
- अपने लिए सब्ज़ी उगाई
- फ्रांस में मोनालिसा देखी
- रात के सफ़र में ट्रेन में नींद ली
- तकिए द्वारा लड़ाई की
- सड़क पर किसी अंजान व्यक्ति से लिफ़्ट ली
- स्वस्थ होते हुए भी ऑफिस से बीमारी के लिए छुट्टी ली
- बर्फ़ का किला बनाया
- मेमने को गोद में उठाया
- बिना किसी वस्त्र के नग्न ही पानी में उतरे (तरण ताल, नदी, तालाब, समुद्र अथवा बाथ टब इत्यादि में)
- मैराथन रेस में दौड़ लगाई
- वेनिस में गोन्डोला (एक तरह की नाव) में सवारी करी
- पूर्ण ग्रहण देखा
- सूर्योदय अथवा सूर्यास्त देखा
- होम रन मारा (बेसबॉल में)
- समुद्र पर्यटन (cruise) पर गए
- नियाग्रा फॉल्स स्वयं देखा
- पूर्वजों की जन्मभूमि देखने गए
- किसी कबीले के रहन सहन को नज़दीक से देखा
- अपने आप एक नई भाषा स्वयं सीखी
- इतना धन अर्जित किया कि पूर्णतया संतुष्ट हुए
- पिसा की झुकती मीनार (Leaning Tower) देखी
- रॉक क्लाइम्बिंग करी
- माइकलेन्जलो द्वारा कृत पुरातन इज़राइल के राजा डेविड की मूरत देखी
- कैरीओकी (karaoke) गाया
- वायोमिंग के येलोस्टोन नेशनल पार्क में मौजूद ओल्ड फेथफुल गीज़र को भभक कर उठते देखा
- किसी अंजान को रेस्तरां में खाना खिलाया
- अफ़्रीका गए
- चांदनी रात में समुद्र तट पर सैर करी
- एम्बुलेन्स में ले जाया गया
- अपनी तस्वीर बनवाई (फोटो नहीं)
- गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए
- वैटिकन में सिस्टीन चेपल देखा
- पेरिस में ऐफिल टॉवर के शीर्ष से नज़ारा किया
- स्कूबा डाईविंग अथवा स्नॉर्कलिंग करी
- बरसात में चुंबन लिया/दिया
- मिट्टी में खेले
- ड्राईव-इन सिनेमा देखा
- किसी फिल्म में नज़र आए
- चीन की बड़ी दीवार देखी
- अपना व्यवसाय आरंभ किया
- मार्शल आर्ट की क्लास में भाग लिया
- रूस गए
- लंगर/भंडारे में लोगों को खाना परोसा
- ब्वॉय स्कॉऊट पॉपकार्न अथवा गर्ल स्कॉऊट कुकीज़ बेची
- समुद्र में व्हेल देखने गए
- खामखा बिना वजह किसी ने फूल दिए
- रक्त दान किया
- स्काई डाईविंग करी
- नाज़ी कॉन्सनट्रेशन कैम्प देखा
- खुद का दिया बैंक चैक बाऊंस हुआ
- हैलीकॉप्टर में सवारी करी
- बचपन के किसी मनपसंद खिलौने को बचा के रखा
- राज घाट पर गांधी समाधि देखी
- कैवियार (मछली के अंडों का अचार) खाया
- रजाई का कवर सिला
- चांदनी चौक गए
- घने जंगल में सैर की
- नौकरी से निकाले गए
- लंदन के बकिंघम महल में पहरेदारों की बदली देखी
- हड्डी टूटी
- तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकल की सवारी करी
- अमेरिका में ग्रैन्ड कैनयन देखी
- अपनी किताब छपवाई
- वैटिकन गए
- नई नवेली गाड़ी खरीदी
- जेरूसलम की सैर करी
- अखबार में फोटो छपी
- नव वर्ष की पूर्व संध्या की मध्यरात्रि किसी अंजान का चुंबन लिया
- राष्ट्रपति भवन की सैर करी
- किसी जानवर का शिकार कर खाया
- चिकन पॉक्स झेला
- किसी की जान बचाई
- जज अथवा जूरी बन निर्णय सुनाया (किसी प्रतियोगिता में या न्यायालय में)
- किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात करी
- बुक क्लब की सदस्यता ली
- किसी अज़ीज़ को खोया
- शिशु को जन्म दिया
- जॉन वेन की फिल्म “द अलामो” देखी
- अमेरिका के ग्रेट सॉल्ट लेक में तैराकी करी
- किसी कानूनी मुकदमे में शरीक हुए/रहे
- सेल फोन के मालिक हैं/रहे
- मधुमक्खी ने डंक मारा
हाँ तो आपने इनमें से कितने तीर मार लिए हैं और कितनी तोपें चला ली हैं? यदि श्रद्धा हो तो अवश्य बताएँ, यदि न हों तो भी बता सकते हैं, कोई टैक्स नहीं लगेगा!!
करना कुछ अधिक नहीं है, बस यह लिस्ट कॉपी कर अपने ब्लॉग पर चेप लें और इनमें से जितने तीर-तोप चला चुके हैं उनको बोल्ड कर दें और बाकी को सामान्य रखें और पोस्ट छाप दें। यानि कि मामला एकदम आसान है!!



25 Comments
anitakumar
हम किसी और की बनायी लिस्ट काहे चैपें, इस लिस्ट में तो मुश्किल से चार पांच चीजें ही हम बोल्ड कर पायेगें। मजा तो तब है जब हम लिस्ट बनाये और देखें उसने उसमें से कितना किया, मसलन क्या उसने साल में कम से कम 100 बार खाना बनाया
कितनी बार क्लास ली, कितनी बार सिगनल तोड़ा, इत्यादि। तो जनाब एक 100 आइटिम की लिस्ट खुद से बनाइए तो हम चैपें
संजय बेंगाणी
चिपका कर ही बताते है.
pankaj bengani
आइडिया धांसु लगा. मैं भी चिपका रहा हूँ..
साथ में कुछ और भी जोड सकते हैं ना ….
dr anurag
झकास आईडिया है डियर .फिर भी अभी कुछ चीजो का मोडीफिकेशन किया जा सकता है….बैगानी जी पे हमने टिप दिया..लेकिन अब आप पर भी टीप देते है……हमें मजा आया है जी……सच्ची !
amit
अनीता जी, इस लिस्ट में ऐसी चीज़े अधिक नहीं हैं जिनको करना कठिन है, मुश्किल से 10-12 चीज़ें ही होंगी जो व्यक्ति आसानी से न कर पाए। बाकी मैंने तो लिस्ट छाप दी है, आप अपनी लिस्ट बनाना चाहें तो अवश्य बनाकर छापें।

संजय भाई, जल्द से जल्द चिपका कर बताएँ
पंकज, बेशक लिस्ट में और माल जोड़ लो, कोई मनाही थोड़े ही है!
रवि
बढ़िया सूची है. अपने आपको टैगित होने से बचा नहीं पाया. नतीजा ये रहा -
http://raviratlami.blogspot.com/2009/04/blog-post_30.html
अनिल कुमार
आपकी लंबी सूची में से मैं ये कर चुका हूँ
# अपना ब्लॉग आरंभ किया
# तारों की छांव में नींद ली
# कोई कला शुरुआत से अपने आप सीखी
# कुतुब मीनार को देखा
# अपने लिए सब्ज़ी उगाई
# रात के सफ़र में ट्रेन में नींद ली
# तकिए द्वारा लड़ाई की
# स्वस्थ होते हुए भी ऑफिस से बीमारी के लिए छुट्टी ली
# सूर्योदय अथवा सूर्यास्त देखा
# अपने आप एक नई भाषा स्वयं सीखी
# किसी अंजान को रेस्तरां में खाना खिलाया
# अपनी तस्वीर बनवाई (फोटो नहीं)
# मिट्टी में खेले
# मार्शल आर्ट की क्लास में भाग लिया
# रक्त दान किया
# राज घाट पर गांधी समाधि देखी
# चांदनी चौक गए
# नौकरी से निकाले गए
# तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकल की सवारी करी
# किसी की जान बचाई
# किसी अज़ीज़ को खोया
# किसी कानूनी मुकदमे में शरीक हुए/रहे
# सेल फोन के मालिक हैं/रहे
मेरी सूची सिर्फ २५ की है जिसमें से १० मैं कर चुका हूँ! कभी दिखाऊंगा!
समीर लाल ’उड़न तश्तरी’ वाले
अजब आइटम हो..१२ नम्बर में पेरिस गये और आगे के नम्बर में जाकर पैरिस में ऐफिल टॉवर के शीर्ष से नज़ारा किया (में नहीं)..का करने गये थे भाया पेरिस??
अनूप शुक्ल
बढ़िया है।इसमें प्रधानमंत्री इन वेटिंग बने कि नहीं वाला कालम है ही नहीं! अजीब लफ़ड़ा है जी!
amit
रवि जी, आपकी लिस्ट पढ़ रहे हैं!

बाकी पेरिस घूमने का मौका नहीं मिला इसलिए न तो ऐफिल टॉवर देखना हुआ और न ही लूव्र संग्रहालय में मोनालिसा को देखना हुआ। खैर फिर कभी मौका लगा तो अवश्य देखेंगे इनको भी!!
अनिल कुमार जी, अपने ब्लॉग पर भी छाप दीजिए अपनी लिस्ट, पोस्ट लिखने का मसाला भी मिल जाएगा इस बहाने!!
समीर जी, पिछले वर्ष बुडापेस्ट गया था तो जाते समय और वापसी आते समय पेरिस से विमान बदला था, इसलिए यह तो कह ही सकते हैं कि पेरिस गए हैं!!
ज्ञानदत्त पाण्डेय
३०/९९ का स्कोर रहा अपना।इस पोस्ट से यह जरूर लग रहा है कि अपनी २०-५० की विश लिस्ट बनाई जाये और टें बोलने से पहले पूरी करने की मंशा हो!
उस विश लिस्ट का पहला अघोषित आइटम होगा – वह विश लिस्ट बनाना!
Praveen Pandey
श्री ज्ञानदत्त पाण्डेय जी के माध्यम से आपके ब्लाग के बारे में जानकारी हुई । लगे हाथों आपकी पुरानी पोस्टें पढ़ी । विन्डो मोबाइल में हिन्दी का प्रयोग के बारे में मैने भी अभिषेक जी के ब्लाग से सीखा और व्यापक रूप से प्रयोग भी किया । इसके प्रयोग में आपके द्वारा बतायीं समस्याओं के होने पर भी इसका उपयोग लाभदायक रहा । ओपेरा मिनी में भी देवनागरी सपोर्ट नहीं है । विन्डो मोबाइल से टिप्पणी करने का उपाय बतायें । मैं पोस्टें प्रायः मोबाइल से ही पढ़्ता हूँ । यदि ब्लागकर्ताओं को मोबाइल फ़्रैन्डली साइट बनाने का उपाय बतायेंगे तो सभी पाठकों का लाभ होगा ।
शुभेच्छा सहित
प्रवीण पाण्डेय
Manish Kumar
kya bhaiye ye vatican jana kun juroori hai
nazi conc camp, russia, grand canyon great salt lake itna modify karne ke baad bhi poora amreeki lagyo hai…
amit
प्रवीण पांडे जी, इस विषय पर भी अवश्य लिखेंगे।
मनीष जी, जाना तो कहीं भी ज़रूरी नहीं है, ऐसा कहाँ लिखा है कि इस लिस्ट में मौजूद जगहों पर जाना आवश्यक है! बस एक सूचि है और यह देखना मात्र है कि फलानी चीज़ करी है कि नहीं! ये वैटिकन वगैरह तो पिछले वर्ष निपटाने का इरादा था, समय नहीं मिला बस!
और लिस्ट पूरी संपादित नहीं की है मैंने, सिर्फ़ जो फालतू चीज़ें थीं जिनका संबन्ध अमेरिका से अधिक था उनकी जगह भारतीय चीज़ें डाल दी हैं जैसे व्हाईट हाऊस की जगह राष्ट्रपति भवन, स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी की जगह कुतुब मीनार इत्यादि! नाज़ी बंधक कैंप और रूस का अमेरिका से कोई लेना देना नहीं है और ग्रैन्ड कैनयन जैसा कुछ भारत में नहीं है।
अजित वडनेरकर
एक खेल की साईट है जो बीस सवाल करती है। बीबीसी भी इसे सर्वश्रेष्ठ दस खेलों में शुमार करती है। कुछ उसी किस्म का मामला है। …जो भी हो, पर है एकदम वाहियात और फिजूल…
जै जै
Dr.Arvind Mishra
हिन्दी ब्लोगेर्स के लिए ऐसी धाँसू -फांसू आईडिया के लिए जिंदाबाद ! मगर मुझे प्राथमिकता पर वो लिस्ट बनानी है जो मैंने नहीं की है !
amit
अजीत जी, मेरी इस पोस्ट के चलते पाँच ब्लॉगरों से एक-एक पोस्ट लिखवा दी वह भी बिना मार कुटाई और विवाद खड़ा किए, तो यह फिजूल तो नहीं हुई ना!
Prashant(PD)
yah to bahut aasan hai.. ham bhi chale blog post karne.. Bold karke..
Prashant(PD)
sath hi sath, sameer ji ke prashno ko bhi chepenge.. hi hi hi….
सिद्धार्थ जोशी
हमने भी अपनी हिट लिस्ट तैयार कर ली है।
आपका आभार कि इतने सवाल दिए। कभी मैं खुद भी नहीं सोचता कि इतने सवाल हो सकते हैं।
यहां मिलेगी मेरी लिस्ट
http://imjoshig.blogspot.com/2009/05/blog-post.html
अजित वडनेरकर
अरे अमित भाई, मैने आपकी पोस्ट को फिज़ूल नहीं कहा था…
मैने तो उस तथाकथित खेल और उस अदेखी साईट, जहां से आपने कुछ सवाल जुटाए…उसकी बात कर रहा हूं…विदेशियों के ऐसे टाईम पास कराने के फंडों से बहुत चिढ़ आती है क्योंकि उसका ही तोड़ा है हमारे पास।
आपकी पोस्ट को तो पूरे में से पूरे नंबर दिए….आईडिया भी धांसू है और नतीजा भी…
यूं ही थोड़ी कोई उस्ताद ब्लागर बन जाता है:)
amit
अजीत जी, चूंकि ये अंट-शंट लिस्ट मैंने किसी विदेशी के ब्लॉग पर से ही ली तो इसलिए ऐसा तो हो नहीं सकता कि वो खामखा हो और अपन फन्ने खां हो जाएँ!! मामला तो दोनो जगह एक ही है ना!
अविनाश वाचस्पति
SHUAIB
इनमे बहुत कुछ कठिन या शुध हिन्दी शब्द हैं
क्योंकि मैं हिन्दी सीख रहा हूं।
लिस्ट तो लम्बी है कोशिश करता हूं
Devendra Singh Chauhan
अपना ब्लॉग आरंभ किया
तारों की छांव में नींद ली
औकात से अधिक दान दिया
पर्वत पर चढ़ाई करी!
कुतुब मीनार को देखा
अपने लिए सब्ज़ी उगाई
रात के सफ़र में ट्रेन में नींद ली
तकिए द्वारा लड़ाई की
सड़क पर किसी अंजान व्यक्ति से लिफ़्ट ली
मेमने को गोद में उठाया
बिना किसी वस्त्र के नग्न ही पानी में उतरे (तरण ताल, नदी, तालाब, समुद्र अथवा बाथ टब इत्यादि में)
पूर्ण ग्रहण देखा
सूर्योदय अथवा सूर्यास्त देखा
पूर्वजों की जन्मभूमि देखने गए
इतना धन अर्जित किया कि पूर्णतया संतुष्ट हुए
मिट्टी में खेले
लंगर/भंडारे में लोगों को खाना परोसा
रक्त दान किया
खुद का दिया बैंक चैक बाऊंस हुआ
राज घाट पर गांधी समाधि देखी
रजाई का कवर सिला
चांदनी चौक गए
घने जंगल में सैर की
नौकरी से निकाले गए
तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकल की सवारी करी
नई नवेली गाड़ी खरीदी
बुक क्लब की सदस्यता ली
किसी अज़ीज़ को खोया
किसी कानूनी मुकदमे में शरीक हुए/रहे
सेल फोन के मालिक हैं/रहे
मधुमक्खी ने डंक मारा
बस इतने ही!
dschauhan