RSS

Posts Tagged ‘आईबीएनएमएस’


ब्लॉगकैम्प बंगलूरू प्रथम संस्करण…..


March 12th, 2009 | 7 Comments
मैं 14 मार्च 2009 को हो रहे ब्लॉगकैम्प बंगलूरू में भाग ले रहा हूँ

परसों, शनिवार 14 मार्च 2009 को, बंगलूरू के पहले ब्लॉगकैम्प का आयोजन हो रहा है। पिछले शनिवार को दिल्ली में संपन्न हुए ब्लॉगकैम्प दिल्ली के द्वितीय संस्करण में जितना दम था उससे अधिक दम बंगलूरू के प्रथम ब्लॉगकैम्प में नज़र आ रहा है। :)

हार्डडिस्क निर्माता सीगेट (Seagate) के सहयोग से इंडियन ब्लॉग एण्ड न्यू मीडिया सोसाइटी द्वारा आरंभ की गई ब्लॉग लिखो प्रतियोगिता अभी भी चालू है और सभी भारतीय ब्लॉगरों के लिए खुली है जिसमें पुरस्कार के रूप में एक टेराबाइट (यानि एक हज़ार गीगाबाइट) की दो एक्सटर्नल हार्डडिस्क और पाँच सौ गीगाबाइट की एक एक्सटर्नल हार्डडिस्क दी जाएँगी। इस प्रतियोगिता की अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें

वहीं दूसरी ओर ब्लॉगकैम्प बंगलूरू में होने वाले सत्रों की सूचि काफ़ी रोचक लग रही है। “द हिन्दू” अख़बार के भूतपूर्व सीनियर आईटी पत्रकार और वर्तमान में तकनीकी ब्लॉगर श्री आनंद पार्थसारथी को प्रिंट बनाम वेब पर बोलने के लिए बुलाया गया है। यही नहीं, हीलियोन एडवाइज़र्स के मैनेजिंग डॉयरेक्टर डॉ. आशीष गुप्ता वैन्चर कैपिटलिस्ट्स (Venture Capitalists) द्वारा ब्लॉगिंग तथा न्यू मीडिया क्षेत्र में निवेश के बारे में बताएँगे कि कैसे ब्लॉगिंग को व्यवसाय बनाने की सोच रखने वाले इस क्षेत्र में मौजूद अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। कहने की आवश्यकता नहीं है कि यदि आप अपना ब्लॉग नेटवर्क अथवा ब्लॉग साम्राज्य खड़ा करने की सोच रहे हैं तो आपको रोकड़े की आवश्यकता पड़ेगी और यदि वह पल्लू में नहीं है तो किसी निवेशक की आवश्यकता पड़ेगी। उदाहरण के लिए – अमेरिकी तकनीकी ब्लॉगर ओम मलिक के गीगाओम ब्लॉग नेटवर्क में भी वैन्चर कैपिटलिस्ट्स का रोकड़ा लगा हुआ है। :)

अन्य सत्रों में देखें तो हॉलिडेआईक्यू के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री हरि नायर ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म और ऐसी ही अन्य प्रयोक्ताओं द्वारा उत्पन्न मसौदे वाली वेबसाइटों पर मौजूदगी के लाभ बताएँगे। इसी प्रकार सर्च इंजन ऑप्टिमाईजेशन, ब्लॉगिंग के लिए उपयुक्त प्लेटफॉर्म चुनने, फोटो ब्लॉगिंग आदि पर भी सत्र होंगे।

यानि कि सारा मामला बढ़िया नज़र आ रहा है!! :tup:

तो क्या आप बंगलूरू के पहले ब्लॉगकैम्प में आ रहे हैं? यदि अभी रजिस्टर नहीं किया है तो तुरंत रजिस्टर करें, पूरा मामला एकदम फोकटी है। रजिस्टर किए बिना भी आ सकते हैं और ब्लॉगकैम्प में भाग ले सकते हैं, रजिस्ट्रेशन कोई अनिवार्य नहीं है! :)

यदि आप ब्लॉगकैम्प बंगलूरू में आ रहे हैं तो मिलना मत भूलिएगा – मैं भी ब्लॉगकैम्प बंगलूरू में भाग ले रहा हूँ और घटनास्थल पर मेरी भी मौजूदगी रहेगी!! ;)


July 30th, 2008 | 6 Comments

1000 डॉलर का नकद पुरस्कार जीता अहमदाबाद स्थित आईबीएनएमएस (IBNMS) मेम्बर ब्लॉगर फेलीशिया मॉयर्स ने ब्लॉग लेखन प्रतियोगिता में – पूरी खबर यहाँ पढ़ें :tup:


June 17th, 2008 | 6 Comments

तीन दिवसीय ब्लॉगिंग वर्कशॉप 28 से 30 जून प्रतिदिन सांयकाल नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटॉट सैन्टर में – अधिक जानकारी http://is.gd/z6Q


तलाश है एक डिज़ाइन की…..


June 6th, 2008 | 3 Comments

एक लोगो (Logo) यानि कि प्रतीक चिन्ह सिर्फ़ एक चिन्ह ही नहीं होता, उसमें झलकना चाहिए उस कंपनी/संस्था का प्रतिबिंब, उसकी सोच, उसके विचार। आदर्श और सार्थक प्रतीक चिन्ह वही होते हैं जो अपनी कंपनी/संस्था के पर्यायवाची बन जाएँ, जो लोगों को उस कंपनी/संस्था से जोड़ सकें। वह आकर्षक भी होना चाहिए जो पहली नज़र में ही दर्शक की नज़रों को बाँध दे, वह ऐसा होना चाहिए जिसको कंपनी/संस्था कहीं भी आसानी से प्रयोग कर सके चाहे तो अपनी वेबसाइट पर या बिज़नेस कार्ड पर या अपनी अन्य स्टेशनरी पर या अपने विज्ञापनों में आदि। उसे कंपनी/संस्था की सकारात्मक छवि प्रक्षेपित करना चाहिए, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि वह कंपनी/संस्था की छवि हो; गाड़ियों वाली कंपनी का प्रतीक चिन्ह शीतलपेय का गिलास नहीं हो सकता!! ;)

ह्म्म, कुछ ज़्यादा हो गया? तो काम की बात पर आते हैं; इंडियन ब्लॉग एण्ड न्यू मीडिया सोसायटी के लिए हमें एक प्रतीक चिन्ह दरकार है जो देखने में सुन्दर और आकर्षक हो, जो हमारे विचारों और मकसद को प्रक्षेपित करता हो। रोकड़ा? यह डिज़ाइनर पर निर्भर करता है, लोगो यानि कि प्रतीक चिन्ह के लिए हमारा बजट ज़्यादा नहीं है, 250 डॉलर (तकरीबन दस हज़ार रुपए) तक का ही है। आईबीएनएमएस (IBNMS) एक नॉन प्रॉफिट (non profit) संस्था है जिसे भारत के ब्लॉगिंग और नए मीडिया समाज तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रचार करने के लिए गठित किया गया है, इसलिए इस कार्य में हाथ बँटा आप एक नेक कार्य भी करेंगे। :tup: यदि आप डिज़ाइनर हैं अथवा किसी योग्य डिज़ाइनर को जानते हैं तो आप या वे अपनी अर्ज़ी यहाँ दे सकते हैं। इस कार्य के लिए 15 जून 2008 तक अर्ज़ियाँ स्वीकार की जाएँगी और तकरीबन 28 जून 2008 तक हमें कार्य समाप्त चाहिए।

इस प्रोजेक्ट पर अर्ज़ी देने के लिए आपको लाइमएक्सचेन्ज पर रजिस्टर करना होगा जहाँ पर यह प्रोजेक्ट लिस्ट किया गया है, लाइमएक्सचेन्ज पर रजिस्ट्रेशन एकदम मुफ़्त है। यही नहीं, चूंकि लाइमएक्सचेन्ज आईबीएनएमएस का एक प्रायोजक भी है तो इसलिए 50 डॉलर (तकरीबन ढाई हज़ार रुपए) का एक प्रोमोशन कूपन भी आपको रजिस्टर करने पर मुफ़्त मिलेगा, बस इस लिंक को क्लिक करके आपको रजिस्टर करना होगा। फ्री कूपन पाने के लिए जानकारी यहाँ देखें

हम सस्ती अर्ज़ी की तलाश में नहीं हैं इसलिए यह कतई न समझा जाए कि हम सबसे सस्ती अर्ज़ी को चुनेंगे। चुनाव उसी अर्ज़ी का होगा जिसका कार्य दमदार होगा। इसलिए अर्ज़ी देने वाले सभी से विनम्र अनुरोध है कि अपनी अर्ज़ी प्रस्तुत करते समय इस क्षेत्र में किए गए अपने (कलात्मक) कार्य के नमूने अवश्य दिखाएँ ताकि हम सबसे अधिक योग्य कलाकार का चुनाव कर सकें। :)